नई दिल्ली
भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस मामलों में मामूली गिरावट देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 07 जून के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,714 नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घटों में 7 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इस दौरान बीते एक दिनों में कोविड-19 से 2,513 लोग रिकवर हुए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 26,976 है।
वहीं कोरोना से देश में अब तक 5 लाख 24 हजार 708 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4,26,33,365 है। देश में कोरोना के कुल मामले 4,31,85,049 है।
क्या है देश में कोरोना की स्थिति वहीं कोरोना से देश में अब तक 5 लाख 24 हजार 708 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4,26,33,365 है। देश में कोरोना के कुल मामले 4,31,85,049 है।
34 दिनों बाद पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से अधिक देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आकड़ा 1,94,27,16,543 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 34 दिनों के बाद दैनिक सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) एक प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में दैनिक सकारात्मकता दर 1.62 प्रतिशत देखी गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.91 प्रतिशत दर्ज की गई।
मास्क नहीं है तो उन्हें नो-फ्लाई सूची में रखें: हाई कोर्ट बता दें कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने हवाई अड्डों और विमानों में मास्क पहनने और हाथ की स्वच्छता के मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी ने मास्क नहीं पहना है तो उसे नो-फ्लाई सूची में रखें और यात्रा ना करने दें।
ठाणे में कोविड-19 के 198 नये मामले आए
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 198 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,11,313 हो गयी. एक अधिकारी ने बताया कि ये नये मामले सोमवार को सामने आये. पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई और मृतक संख्या 11,895 बनी हुई है. ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है.
बेंगलुरु नागरिक निकायों ने मास्क पहनना अनिवार्य किया
बेंगलुरु में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागरिक निकाय ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है. साथ ही नगर निकाय ने कोरोना वायरस की जांच को प्रतिदिन मौजूदा 16,000 से बढ़ाकर 20,000 करने का फैसला किया है. ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका के विशेष आयुक्त डॉ हरीश कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से कहा “हर दिन, 200 से अधिक नये कोविड के मामले सामने आ रहे हैं. हम प्रतिदिन 16,000 लोगों का परीक्षण कर रहे हैं.
















