Aaj ka rashifal 3 June 2022: हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए उत्तम है आज का दिन

83

उज्जैन , Aaj ka rashifal 3 June 2022: आज दिन के साथ ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि प्रातः 2:45 AM तक रहेगी . उसके बाद पंचमी तिथि लग रही है।

आज का दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए, धार्मिक आयोजनों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा ।

जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष (Aries ): करेंगे मानसिक शांति का अनुभव

आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका किसी भी तरह की कोई उलझन या परेशानी से सामना नहीं होगा।

आज का दिन शांतिपूर्वक बीतेगा। कार्यालय में आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे .

पुरानी आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी । कुछ नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं।

नौकरी व्यापार में काम सुचारू रूप से मिलेगा । छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।

छोटे भाई -बहनों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें।

परिवर्तन बाहर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दंपति जीवन में सुख शांति बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

वृषभ (Taurus )    :तनाव में कमी आएगी

 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे।

कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से निजात मिलेंगी.  सभी कार्य आसानी से निपट जाएंगे।

नौकरी व्यापार में सफलता के योग हैं आर्थिक उन्नति होगी। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है .

शांति से काम लें। संतान सम्बन्धी चिंता में पड़ सकते हैं . धैर्य रखें।

छात्रों को इच्छित परिणाम के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। तनाव में कमी आएगी।

प्रियजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है।

यह भी पढ़ें : गुजराती स्टाइल का मसाला खाखरा बनाने की सिंपल रेसिपी

 

मिथुन (Gemini ):छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यालय में लंबित कार्यों को निपटाने में अधिकतर समय जाएगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें।

नौकरी व्यापार में आ रहे गतिरोध दूर होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा । छात्रों के लिए दिन शुभ है . परीक्षा में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।

लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों को शादी में बदलने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में तकरार हो सकती है इसलिए बेकार के झगड़ों से बचें। प्रेम संबंधों के लिए आज दिन ठीक ठाक है।

कर्क (Cancer ):सुखमय रहेगा दाम्पत्य जीवन

 

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी व्यापार में नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं.

किसी आर्थिक योजना पर काम करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। विदेश से धन लाभ का योग बन रहा है पुराने विवाद सुलझेंगे।

मूड अच्छा बना रहेगा। छात्रों को सकारात्मक अवसर मिलने की संभावना है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

दोस्तों के साथ समय हँसी मजाक में बीतेगा। स्वास्थ्य भी आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह (Leo );संतान पक्ष से मन चिंतित रहेगा

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर है . कार्यक्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी। उच्चाधिकारियों से मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

व्यापारिक मामले अटक सकते हैं धैर्य बनाकर चलें। लेखन, पत्रकारिता से जुड़ें लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे . नई सफलता के योग बन रहे हैं।

छात्रों के लिए दिन बेहद खास साबित होगा। भाई बहनों में मनमुटाव हो सकता है। परिवारजनों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकता है।

संतान पक्ष से मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी.

यह भी पढ़ें : “राम तेरी गंगा मैली” फेम मंदाकनी की बहू उनसे भी चार कदम आगे , फैंस को भाया बहू का अंदाज

कन्या (Virgo ):धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

आज आप शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिस so वजह से थकान व आलस्य बना रहेगा।

अच्छा होगा कि आप किसी बेकार की बहस में न पड़े बेकार पड़े . वाणी पर संयम रखें।

व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा . संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मतभेद बढ़ सकता है . धैर्य से काम लें .

तुला (Libra ):प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी

आज का दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे शरीर में चुस्ती फूटती महसूस करेंगे।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा . पूंजी का निवेश सोच समझकर करें .

अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है . कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच समझकर विचार करें ।

कार्यालय में दिन सामान्य रहेगा । छात्र सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे ।

आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से खुशी और सुकून भरा रहेगा.

परिवार संग कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक (Scorpio ):छात्रों के लिए दिन अनुकूल 

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से परेशानी भरा रह सकता है। कार्य क्षेत्र मेंआर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है . अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

व्यापारी वर्ग को कुछ बाधाओं के चलते काम अटक सकते हैं . संयम से काम करें। अनावश्यक खर्चों की बढ़ोतरी होगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।

परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा बच्चों के साथ समय बिताएंगे . जीवन साथी के साथ रिश्तों का तनाव दूर होगा . आपसी प्रेम बढ़ेगा।  प्रेम संबंधों में तकरार बढ़ सकती है।  धैर्य से काम लें।

धनु (Sagittarius ): नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा

आज का दिन शुभ रहेगा । आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.  उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

व्यापारी वर्ग को कोई व्यापारिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है . मनचाहे स्थान पर परिवर्तन हो सकता है।

छात्रों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। जीवन साथी के साथ सहयोग करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

मकर (Capricorn ):स्वास्थ्य का रखें ख्याल

 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व के दम पर सबका मन जीत लेंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।  कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे शत्रु पक्ष परास्त होगा।

बेवजह किसी बहस में न पड़े . उच्चाधिकारियों से किसी भी प्रकार के टकराव से बचें। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर है.  आर्थिक मुनाफा कमाएंगे।

छात्रों को कड़ी मेहनत करने पर ही परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुख में पल बिताएंगे। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में अनबन रह सकती है . धैर्य से काम लें।

कुंभ (Aquarius ): परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है। किसी भी बड़ी योजना में पूंजी निवेश करने से पहले  विचार करें .अन्यथा Otherwise नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्र में आपका रूखा व्यवहार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है . बेवजह किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें।

समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं . जिससे that आपकी छवि में सुधार होगा।

छात्रों के लिए दिन सामान्य साबित हो सकता है। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा . माता पिता की सहायता से आर्थिक तकलीफ दूर हो सकती है।

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। धैर्य बनाए रखें।

मीन (Pisces ):अनुकूल रहेगा पारिवारिक जीवन 

आर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी।

मन परेशान रह सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें ।

पूँजी निवेशकरते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

छात्रों के लिए समय उपयुक्त है. प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

दोस्तों के साथ समय हँसी मजाक में गुजर सकता है।  पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा।  दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।

प्रेम संबंधों के लिए समय बढ़िया है.  किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.  जो आपके जीवन में प्रेम लेकर आएगा।