इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक, श्वेता तिवारी ने अपने शानदार प्रदर्शन से टेलीविजन पर अपना दबदबा बनाया है। वे सोशल मीडिया एक्टिव रहती है, वह अक्सर फैशनेबल वेस्टर्न और इंडियन कल्चर पोशाक पहने हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। एक जवान बेटी की मां होने के बावजूद उनका ग्लैमर फीका नहीं पड़ा है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोल्ड और हॉट तस्वीरें देखी जा सकती हैं। इस खबर में हम आपको उनके दो बेहद खूबसूरत अंदाज की पिक्स शेयर की हैं। श्वेता तिवारी एक बार फिर इंस्टाग्राम पर खिलती हुई दिख रही हैं। उन्होंने लाल साड़ी में तस्वीरों की एक सीरीज यूजर्स के लिए शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी को मैरून एंब्रॉयडरी ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। उसके बड़े-बड़े झुमके, आधा कर्ली हेयरस्टाइल और सिमिलर मेकअप उनके लुक को गॉर्जिअस बना रहे हैं। श्वेता ने अपने इस साड़ी लुक में फ्लोइंग आॅर्गैंजा को कैरी किया है। ये वेट में लाइट होता है, जिसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। श्वेता की इस फ्रिल साड़ी की हेमलाइन अट्रैक्टिव बनाने के लिए मैचिंग फैब्रिक से लेस ट्रिम्स बनाए गए हैं। इससे श्वेता का लुक उभरकर सामने आ रहा है। श्वेता तिवारी ने इस बेहतरीन अटायर को पल्लवी जयपुर के कलेक्शन परचेस किया है, उनके इस लुक को विक्टर रॉबिन्सन ने स्टाइल किया है। टीवी की दुनिया की हॉट और सेक्सी एक्ट्रेसेस में श्वेता तिवारी स्टाइल किंग कही जाती हैं। 41 साल की श्वेता तिवारी अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। दो बच्चों की मां श्वेता तिवारी को मां नहीं बल्कि बच्चों की बड़ी बहन कहा जाता है। अक्सर फैंस उन्हें ऐसे कॉम्पीलीमेन्ट देते रहते हैं। श्वेता तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘हमर सैयां हिंदुस्तानी’, ‘ऐ भाऊजी के सिस्टर’, ‘कब ऐबू आंगन हमर’ और ‘सबसे बड़ा रुपैया’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।













