हाई कोर्ट से सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत से इन्‍कार

95

चंडीगढ
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह को राहत देने से मना कर दिया। हाई कोर्ट ने शगनप्रीत को अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया। शनगप्रीत सिंह युवा अकाली दल के नेता विक्‍की मिद्दुखेरा की हत्‍या के मामले से जुड़े होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि शगनप्रीत सिंह अभी आस्‍ट्रेलिया में रह रहा है और सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर रहा है। शगनप्रीत सिंह का मिद्दुखेड़ा की हत्या में हाथ होने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। बताया जाता है कि इस मामले के बाद सिद्धू  मूसेवाला ने शगननप्रीत को विदेश भागने में मदद की थी।