नई दिल्ली
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में जिन सीटों पर वोटिंग हुई थी वहां आज काउंटिंग हो रही है। आज 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में मतगणना हो रही है। इसमें 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद शामिल हैं। काउंटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हुई। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सत्ता का सेमीफाइनल कहे जा रहे इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है। दोनों ही दलों के नेताओं ने प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शिवराज एक बार फिर अपना दम दिखा पाएंगे या फिर कमलनाथ बाजी मारेंगे। दूसरे चरण की काउंटिंग 20 जुलाई को होगी। यहां हम आपको एक-एक सीट का नतीजा सबसे सटीक और सबसे तेज बता रहे हैं।
सतना के वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की जीत, 4 वार्ड में बीजेपी आगे
सतना के वार्ड 9 में कांग्रेस प्रत्याशी पीयूष अग्रवाल ने जीत हासिल की है। सतना में वार्ड 10,11, 12, 22 में बीजेपी ने बनाई बढ़त।
कांग्रेस के पक्ष में पहला रुझान
मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में पहला रुझान आया है। मंदसौर के वार्ड 15 में कांग्रेस आगे चल रही है।















