LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने पाकिस्तानी महिला को पकड़ा

125

नई दिल्ली
भारतीय सेना ने भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना ने शुक्रवार को पुंछ के चाकन-दा-बाग इलाके से पाकिस्तान की एक महिला को पकड़ा है। महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला का नाम रोजिना बताया जा रहा है, जो पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली है। रोजिना शुक्रवार की शाम नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी सेना के जवानों की नजर उसपर पड़ी। सेना ने महिला को पकड़ लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।
 
सेना के जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग
बता दें, इससे पहले शुक्रवार सुबह ही पुंछ में सेना के एक जवान ने अपने साथी जवान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की भी जान ले ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरनकोट इलाके में सुबह करीब साढ़े पांच बजे रोड ओपनिंग पार्टी अभ्यास के दौरान नाइक इम्तियाज़ अहमद का सिपाही इबरार से विवाद हो गया। गुस्से में आकर अहमद ने अपनी सरकारी बंदूक से इबरार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य जवान भी जख्मी हो गए। बाद में अहमद ने खुद को भी गोली मार ली, अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घायल जवानों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।