श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को देख कन्फ्यूज हुए फैन्स, सोनम कपूर से हो रही तुलना

टीवी ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म अपनी रिलीज के इंतजार में है, लेकिन इससे पहले ही वह खूब जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पलक तिवारी का एक लेटेस्ट वीडियो इस वक्त चर्चा में है जिसे देखकर फैन्स उनकी तुलना बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर से कर रहे हैं। शुक्रवार की रात किसी इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचीं पलक तिवारी की ग्लैमरस अंदाज ने फिर से उनके फैन्स को घायल कर दिया है।

पलक तिवारी का यह वीडियो पापाराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम पर मौजूद है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। फैन्स बार-बार यही कहते दिख रहे हैं- पलक हूबहू सोनम कपूर जैसी दिख रही हैं। कई लोगों ने लिखा है- एक सेकंड के लिए हमें लगा कि यह सोनम कपूर हैं। हालांकि, कुछ ने इन्हें सोहा अली खान जैसी भी बताया है। बता दें कि पलक तिवारी फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' (फङ्म२्री: ळँी राां१ङ्मल्ल उँंस्र३ी१) इसी साल जनवरी में रिलीज होनी थी, लेकिन इसे पोस्टपॉन कर दिया गया है। फिलहाल पलक और उनके फैन्स को उनकी इस पहली फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बताया गया है कि इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर बेस्ड है, जो गुरुग्राम की एक बीपीओ कर्मचारी की सच्ची कहानी है। विशाल रंजन मिश्रा निर्देशित और प्रेरणा वी अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, तनीषा मुखर्जी, मल्लिका शेरावत जैसे कलाकार हैं। हालांकि, इस फिल्म से पहले पलक तिवारी के दो म्यूजिक वीडियोज इंटरनेट पर खूब बवाल काट चुके हैं। पलक का पहला म्यूजिक वीडियो 'बिजली' हार्डी संधू के साथ था, जो म्यूजिक वर्ल्ड में खूब पॉप्युलर रहा। इसके बाद हाल ही में पलक आदित्य सील के साथ 'मांगता है क्या' में नजर आई थीं। पलक के फैन्स को उनका यह गाना भी काफी पसंद आया।