सुहाने मौसम में भाजपा नेत्री का सड़क पर सहेल‍ियों के साथ मोहक डांस, वीड‍ियो वायरल

131

सागर
मप्र के दमोह ज‍िले में भाजपा की एक नेत्री का सुहाने मौसम में बीच सडक पर मोहक अंदाज में डांस करने का वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीड‍ियो में वे अपनी साथी मह‍िला कार्यकर्ताओं के साथ मस्‍ती के मूड़ में नजर आ रही हैं। दमोह ज‍िले के फतेहपुर भाजपा की मंडल अध्‍यक्ष स‍िमरन जैन का एक डांस करते हुए का कुछ सेकंड का वीड‍ियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कुछ साथी मह‍िलाओं के साथ सुहाने मौसम में मस्‍ती के मूड़ में डांस करती नजर आ रही हैं। वे ज‍िला पंचायत के एक प्रत्‍याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने दमोह आई थीं।

वीड‍ियो कुछ द‍िन पुराना बताया जा रहा है। भाजपा नेत्री वायरल में मस्ताना मौसम है रंगीन नजारा गाने पर अपनी सहेलियों के साथ डांस किया। सिमरन जैन यहां जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे पार्टी समर्थित प्रत्याशी ओमप्रकाश के समर्थन में पिछले दिनों प्रचार करने आई थीं। यह वायरल वीडियो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है जो अभी सामने आया है। जब वह प्रचार के बाद घर लौट रही थीं तो रास्ते में मौसम का मिजाज देख ठहर गईं और सहेलियों के साथ डांस किया और इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया।