बांद्रा टर्मिनस को खार रोड से जोड़ने वाला नया स्काईवॉक खुला

50

मुंबई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस से आने और जाने वाली बाहरी ट्रेनों की यात्रियों के लिए एक नया स्काईवॉक चालू कर दिया है। इस नए स्काईवॉक के चालू होने के साथ, बांद्रा टर्मिनस अब सीधे मुंबई उपनगरीय रेलवे नेटवर्क के खार रोड स्टेशन से जुड़ गया है। नए स्काईवॉक के शुरू होने के बाद अब यात्रियों को खार रोड स्टेशन से बांद्रा टर्मिनस तक पहुंचने के लिए भीड़भाड़ वाले रोड का पैदल क्रॉस करने की जरूरत नहीं होगी।

रोजाना औसतन 42 ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से निकलती हैं। जहां, से रोजाना औसत 12 हजार से अधिक यात्री अपनी लंबी दूरी की यात्रा शुरू करते हैं। पश्चिम रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार स्काईवॉक 314 मीटर लंबा है और इसकी चौड़ाई 4.4 मीटर है। स्काईवॉक की कुल लागत लगभग 14 करोड़ रुपए हैं और इसके संरचना में करीब 510 मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है।

वहीं, 240 घन मीटर कंक्रीट का उपयोग किया गया है। यह नया स्काईवॉक बाहरी यात्रियों के लिए काफी सुविधा का होगा। अब यात्री खार रोड स्टेशन पर उतरकर और खार साउथ फुट ओवर ब्रिज के जरिए बांद्रा टर्मिनस के किसी भी प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकते हैं और आगे चलकर स्काईवॉक से जुड़ा हुआ है।