ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने तोड़ा अपना ही नेशनल रिकॉर्ड, पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर थ्रो से जीता रजत

 नई दिल्ली
भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर के थ्रो के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। हालांकि 89.30 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो करने के बावजूद नीरज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। उन्होंने 88.07 मीटर के अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने पिछले साल मार्च में पटियाला में बनाया था। 7 अगस्त 2021 को टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के अपने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाले थ्रो के बाद से चोपड़ा का ओलंपिक खेलों के बाद पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट है।

पावो नूरमी खेलों में अपना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद वह टूर्नामेंट के फेवरेट ओलिवर हेलेंडर से पीछे रहे। नीरज को दूसरा स्थान मिला। ओलिवर हेलेंडर ने 89.93 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ हासिल किया। इस बीच ग्रेनाडा के विश्व चैम्पियन एंडरसन पीटर्स 86.60 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

लगातार दूसरी बार AFC एशियन कप में पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम
दस महीने के बाद चोपड़ा की पहली प्रतिस्पर्धी इवेंट एक ऐतिहासिक क्षण बन गई क्योंकि एथलीट ने प्रतिष्ठित 90 मीटर के निशान को लगभग छू लिया; जिसे भाला फेंक की दुनिया में स्वर्ण मानक माना जाता है। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने तुर्की में अपने अभ्यास के दौरान कहा, ''मैं दूरी का दबाव नहीं लेता। पीटर्स और जाकूब काफी मेहनत कर रहे हैं जिसकी वजह से अच्छा प्रदर्शन किया। मेरा भी सपना 90 मीटर पार करने का है और इसी साल कोशिश करूंगा।''

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *