नूपुर शर्मा की जुबान काटने पर इनाम का ऐलान करने वाला सतपाल गिरफ्तार

    नई दिल्ली
 

नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक डिबेट के दौरान ऐसी टिप्पणी कर दी थी जिसे लेकर देश के साथ ही विदेशों तक विरोध के स्वर तेज हो गए. नूपुर शर्मा के बयान पर घमासान तेज हुआ तो जुबानी जंग भी छिड़ गई थी. कोई नूपुर शर्मा की जुबान काटने की बात कर रहा था तो कोई मृत्यु दंड की मांग. भीम आर्मी के प्रमुख सतपाल तंवर भी जुबानी जंग में कूद पड़े थे.

भीम आर्मी प्रमुख सतपाल तंवर ने नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले के लिए एक करोड़ रुपये इनाम देने का ऐलान किया था. दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर सतपाल तंवर के खिलाफ केस दर्ज किया था. सतपाल तंवर के खिलाफ केस दर्ज कर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही थी. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने अब सतपाल तंवर को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सतपाल तंवर के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. सतपाल तंवर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले पड़ोसी राज्य हरियाणा के गुरुग्राम शहर से गिरफ्तार कर लिया. सतपाल तंवर के घर पर छापेमारी कर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने गिरफ्तार किया.

गौरतलब है कि भीम आर्मी के प्रमुख सतपाल तंवर ने नूपुर शर्मा के बयान पर विवाद के बीच ऐलान किया था कि जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये इनाम देंगे. सतपाल तंवर के ऐलान के बाद कई जगह उनके खिलाफ मामले दर्ज हुए थे. दिल्ली के साथ ही कानपुर में भी सतपाल तंवर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *