बस के अंदर किशोरी से क्लीनर ने किया बलात्कार

रीवा
किशोरी से खड़ी बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बस के अंदर किशोरी के साथ क्लीनर ने बलात्कार किया है। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। सीधी जिले में रहने वाली एक किशोरी बस ने अपनी मौसी के घर बघवार जाने के लिए निकली थी। बस में उसको प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए उतरी थी लेकिन वह पानी नहीं पी पाई। इस दौरान बस के क्लीनर तरुण यादव पिता छोटकावन यादव निवासी झाला थाना रामपुर नैकिन ने उसे पानी पिलाया। पानी पीन के बाद बाद वह सो गई और उसकी नींद रीवा बस स्टैंड में खुली।
 
बस से सारी सवारियों के उतरने के बाद क्लीनर ने उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसको खोजते हुए पिता रीवा आए जिनके साथ वह गांव चली गई। उसने घर वालों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद रामपुर नैकिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शून्य में मामला दर्ज कर उसे समान थाने भेजा गया जहां प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया। आरोपी को पुलिस ने गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *