योग दिवस पर परम जीवन फाउंडेशन द्वारा योग महोत्सव का आयोजन

रायपुर

19 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परम जीवन फाउंडेशन द्वारा योग महोत्सव का आयोजन कमल विहार में किया गया है। यह जानकारी परम जीवन फाउंडेशन द्वारा दी गई है। दी गई जानकारी के अनुसार कमल विहार सेक्टर 4 सी-34 में सुबह 8 बजे से योग महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस योग महोत्सव में योगाचार्य चूड़ामणि जी के द्वारा योगासन व प्राणायाम कराया जायेगा।वहीं योगासनो के सिद्धांत महत्व एवं दैनिक जीवन मे उसकी उपयोगिता के विषय पर योग एवं नेचरोपैथी एम्स के मेडिकल आॅफिसर डा.विक्रम पांडे का व्याख्यान होगा। इन दोनों कार्यक्रमों के बाद ख्यातिलब्ध भजन गायक दीपक व्यास अपनी टीम के साथ भजनों की सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *