स्कूल सफाई कर्मचारियों की 16 से चरणबद्ध हडताल

रायपुर
11वर्षों से लंबित मागों का अब तक निराकरण नहीं होने पर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ  16 जून से चरणबद्ध  हड़ताल पर जा रहे हैं। सफाई कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने विज्ञप्ति मे बताया कि 5 अक्टूबर 21 को संघ की मांगों को लेकर स्कूल शिक्षा सचिव के द्वारा कमेटी गठित की गई थी संघ और कमेटी के मध्य दो बैठकें हो जाने के बाद भी किसी प्रकार का ना तो लिखित में जवाब दिया गया और ना ही अब तक कोई फैसला किया गया। जिससे सफाई कर्मचारियों काफी रोष है।कांग्रेस घोषणा पत्र प्रमुख के द्वारा संघ की मांगों को शामिल किया गया था। आज पर्यंत तक मांगे पूरी नहीं होने पर सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए मंत्री, विधायक और से मुलाकात के लिए कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी को पत्र लिखे जाने के बाद भी मुलाकात नहीं हो पाने के कारण सरकार की इस रवैया पर संघ ने दुख व्यक्त किया है। इसलिए कर्मचारी संघ ने तीन चरणों में आंदोलन की रणनीति बनाई है। प्रथम चरण 16 जून से 22 जून तक ब्लॉक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरा चरण 23 जून से 4 जुलाई तक जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री,तथा शिक्षा मंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। तीसरा चरण ज्ञापन सौंपने के बाद भी मांगे पूरी नहीं होने पर राजधानी रायपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *