मई में भारत का कुल निर्यात 38.94 अरब डॉलर रहा

नई दिल्ली

मई 2022 में व्यापारिक यानी वस्तुओं का निर्यात 38.94 अरब डॉलर दर्ज किया गया है, जबकि मई 2021 में यह 32.30 अरब डॉलर था। वहीं सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 23.28 अरब डॉलर दर्ज किया गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 17.86 अरब डॉलर था।

वित्त वर्ष 2023 के पहले दो महीनों यानी अप्रैल-मई के दौरान भारत का कुल निर्यात 124.59 अरब डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 25.90 प्रतिशत अधिक है।

इसके विपरीत, मई में कुल आयात 77.65 अरब डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 59.19 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है, जबकि इस वित्त वर्ष के अप्रैल-मई में कुल आयात 151.89 अरब डॉलर दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 45.44 प्रतिशत अधिक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *