अग्निपथ विरोध से फंसे रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर, आज चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें

पटना

पिछले दो दिनों से विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर फंसे रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और जमुई के झाझा से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। रविवार को चलने वाली इन ट्रेनों से यात्री पुणे, बेंगलुरु, गोवा, पुरी समेत अन्य जगहों पर जा सकेंगे।

रात 8 बजे तक ट्रेनों के संचालन पर रोक

पूर्व मध्य रेलवे ने हिंसा की आशंका को देखते हुए रविवार को रात 8 बजे तक ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा रखी है। इस कारण दिन के समय बिहार से चलने या गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया। राज्य के कई स्टेशनों पर दो-तीन दिन से यात्री फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए रेलवे रात में कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *