
पहले यह दो चिकित्सकों के बीच के मुकाबले को लेकर चर्चा में हुआ करती थी और अब दोनों के एक मंच पर रहते हुए परस्पर जड़ें काटने को लेकर..जी हां,यहां बात हो रही है..सांची से सात बार के विधायक डॉ गौरी शंकर शेजवार(Photo) और कभी उनके धुर विरोधी रहे डॉ प्रभुराम चौधरी की..दोनों के बीच एक बात समान है कि दोनों पेशे से डॉक्टर रहे और दोनों ने 27 वर्ष की उम्र में पहला चुनाव लड़ा और जीता भी..
सांची Sanchi भी उन विधानसभा Assembly सीटों में एक है,जहां भाजपा अंतर्कलह से जूझ रही है..2020 के उपचुनाव में डॉ प्रभुराम चौधरी ने भाजपा से हाथ मिलाया तो डॉ शेजवार हाशिए पर आ गए..उपचुनाव के दौरान डॉ चौधरी को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर डॉ शेजवार व डॉ चौधरी एक जाजम पर तो बैठे लेकिन भितरघात भी जमकर हुआ…