बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपना 10 किलो वजन घटाने के लिए दस लाख रुपये खर्च किए थे। अब परिणीति ने जकार्ता में 2 शर्ट 1 मिलियन यानी दस लाख में खरीदने को लेकर सुर्खियों में हैं। परिणीति पिछले दिनों इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्टेज शो करने पहुंची थीं, जहां उन्होंने शॉपिंग का भी पूरा लुत्फ उठाया।
शायद परिणीति को इस बात का अहसास था कि लोगों को उनकी इस बात पर विश्वास नहीं होगा। इसलिए उन्होंने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह बिलिंग काउंट पर खड़ी हुई हैं। इस फोटो को परिणीति ने कैप्शन दिया, 'मैंने 2 शर्ट के लिए 1 मिलियन का भुगतान किया! जकार्ता की क्रेजी करेंसी।'
इसके बाद परिणीति ने ट्वीट किया, 'हा हा, यहां हर कोई कैसे अपना केलकुलैटर निकालता है, वो देख अच्छा लगता है। 2 शर्ट के लिए 1 मिलियन और 4 मिलियन का लंच, पागलपन जारी है! कौन बनेगा करोड़पति।'
दरअसल, इंडोनेशिया की करेंसी रुपैया की तुलना में भारत के रुपये का मूल्य बहुत ज्यादा है। भारत का एक रुपया इंडोनेशिया के 314 रुपैया के बराबर होता है। ऐसे में अगर जकार्ता में परिणीति ने दो शर्ट के लिए 1, 87, 700 रुपैया दिए, तो वो सिर्फ 5061 भारतीय रुपये ही हुए।